अटल जनशक्ति उद्योग व्यापार मंडल के सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक, मंडल एवं ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों, सदस्यों तथा देश भर के व्यापारिक बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन!
हमारा संगठन देश के प्रत्येक व्यापारी के संवैधानिक, सामाजिक एवं आर्थिक हितों के लिए संकल्पित है। व्यापारी का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। देश के सभी उद्योगों एवं व्यापारियों को सरकार की नीतियों के अनुसार उनका पालन कराना तथा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होने पर उसका विधि-सम्मत विरोध कर न्याय दिलाना हमारा सर्वोच्च दायित्व है।
समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकारों के जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराना तथा त्वरित निदान हेतु सार्थक पहल करना हमारा लक्ष्य है। व्यापारियों को सुगमता से व्यापारिक ऋण उपलब्ध कराने तथा युवा साथियों को आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम अवसर के प्रति जागरूक कर भारत को आर्थिक रूप से विश्व गुरु बनाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
देश के उद्योगों से निर्मित उत्पादों को देश के ही छोटे-बड़े व्यापारियों द्वारा स्वदेशी आधार पर विक्रय कराना, 'वोकल फॉर लोकल' को जन-जन तक पहुँचाना, व्यापारियों में अटूट एकता स्थापित करना हमारा संकल्प है।
राष्ट्रीय कमेटी, प्रादेशिक कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कमेटी, नगर कमेटी के साथ-साथ बाज़ारों की समितियों का गठन कर व्यापारियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए हमारे सभी पदाधिकारी दिन-रात निष्ठापूर्वक समर्पित हैं।
जय हिन्द, जय भारत!
सदैव व्यापारियों के सम्मान और समृद्धि हेतु समर्पित